• Tue. Sep 1st, 2026

राजस्थान में नामांकन प्रक्रिया शुरू, पहले दिन आठ उम्मीदवारों ने किया नामांकन

 राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। नामांकन शुरू होने के पहले दिन राज्य में आठ विधानसभा क्षेत्रों के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

बता दें कि नामांकन दाखिल करते समय सामान्य उम्मीदवार को 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार को पांच हजार रुपये जमानत राशि जमा करानी होगी।

नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह नवम्बर है और रविवार पांच नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किए जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर तीन बजे तक चलेगी और नामांकन प्रपत्रों की जांच सात नवम्बर को की जाएगी।

हरियाणा, अमेरिका भेजने के नाम पर 1 करोड़ से अधिक की ठगी, आरोपी 4 दिन की रिमांड पर

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि राज्य की सभी 200 विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी होने के बाद राज्य में पहले दिन सात उम्मीदवारों ने गंगानगर, गढ़ी, भीलवाड़ा, बहरोड़, बानसूर, नोखा और चौरासी विधानसभा क्षेत्रों के लिए एक-एक नामांकन पत्र तथा घाटोल विधानसभा क्षेत्र में एक उम्मीदवार ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए।

नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख नौ नवम्बर है। पूरे प्रदेश में एक ही चरण में 25 नवम्बर को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा एवं मतगणना तीन दिसम्बर को होगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *