• Thu. Sep 3rd, 2026

जबरन बाइक पर बैठा नाबालिक को ले गए होटल, दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

rape

हरियाणा के जींद में एक नाबालिग लड़की को कथित रूप से दो युवकों द्धारा अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी अनुसार लड़की स्कूल के पास खड़ी थी तभी दो युवक आए और उसे जबरन बाइक पर बैठा कर होटल ले गए. इसके बाद रेप की घटना को अंजाम दिया।

महिला थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि मूलत: सोनीपत जिले की एक महिला ने पुलिस से शिकायत की कि 17 अक्टूबर को उसकी नाबालिग बेटी सात बजे एक निजी स्कूल के निकट खड़ी थी। उसी दौरान बिश्रपुरा गांव के प्रदीप तथा भूपेंद्र उसे जबरन बाइक पर बैठा कर एक होटल में ले गए जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों की चंगुल से छुटकर घर पहुंचने पर उसकी बेटी ने परिवारवालों को इस घटना के बारे में बताया।

शिवराज चौहान का दावा- कांग्रेस की सरकार बनी तो लाडली बहना योजना होगी बंद

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने विरोध करने तथा इस घटना के बारे में किसी को बताने पर शिकायतकर्ता की बेटी को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी । मुकेश ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *