• Tue. Aug 25th, 2026

RBI का ऐलान, 31 मार्च को भी चालू रहेगी E-kuber सुविधा, जानें ऐसा क्यों

E-kuber, भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि सरकार के लिए कोर बैंकिंग समाधान ‘ई-कुबेर’ 31 मार्च, 2024 को रविवार के दिन भी चालू रहेगा। आम तौर पर ई-कुबेर सुविधा सरकारी अवकाशों, हर महीने के दूसरे एवं चौथे शनिवार और सभी रविवार के दिन चालू नहीं रहती है।

आपको बता दें कि ई कुबेर आरबीआई द्वारा सरकारी भुगतान और अन्य के पारंपरिक तरीकों को बदलने के लक्ष्य के साथ शुरू क‍िया गया एक पेमेंट स‍िस्‍टम है। बैंक देशभर में अपने एकल चालू खातों को जोड़ने के लिए ई-कुबेर का उपयोग कर सकते हैं. यह प्रणाली सभी वर्क‍िंग डे पर 24 घंटे उपलब्ध रहती है.

हालांकि, महालेखा नियंत्रक (सीजीए) ने यह सुझाव दिया है कि 31 मार्च को वित्त वर्ष का अंतिम दिन होने से सभी तरह के सरकारी लेनदेन के लिए ई-कुबेर का सक्रिय रहना जरूरी है। इस बिंदु को ध्यान में रखते हुए ई-कुबेर को 31 मार्च, 2024 को भी चालू रखने का फैसला किया गया है।

ADR Report में खुलासा, देश के इतने सांसदों और विधायकों के खिलाफ नफरती भाषण देने पर दर्ज है मामला

आरबीआई ने एक अधिसूचना में ई-कुबेर को 31 मार्च, 2024 को भी चालू रखने की जानकारी देते हुए कहा कि रविवार होने के बावजूद यह एक कामकाजी दिन होगा। ऐसा होने से उस दिन ई-कुबेर के जरिये किए गए सरकारी लेनदेन वित्त वर्ष 2023-24 का ही हिस्सा माने जाएंगे।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *