• Sun. Sep 6th, 2026

रेवाड़ी जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय में क्लर्क पदों पर भर्ती, जल्द करें आवेदन

Byalakhharyana@123

Feb 24, 2025
Recruitment for clerk posts in Rewari District and Sessions Judge Office, apply soonRecruitment for clerk posts in Rewari District and Sessions Judge Office, apply soon

रेवाड़ी, 24 फरवरी 2025 – अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज, रेवाड़ी द्वारा क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्तियां एडहॉक आधार पर की जा रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार भारतीय डाक के माध्यम से आवेदन भेज सकते हैं

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

🔹 शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना अनिवार्य
🔹 अन्य योग्यता: उम्मीदवार को कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए और अंग्रेजी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की गति आवश्यक है।
🔹 आवेदन शुल्क: सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं

आवेदन तिथि

📅 आवेदन शुरू होने की तिथि: 18 फरवरी 2025
📅 आवेदन करने की अंतिम तिथि: 05 मार्च 2025

आयु सीमा

न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 42 वर्ष

रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details)

Category पदों की संख्या
General (Gen) 06
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) 05
अनुसूचित जाति (SC) 06
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 05
पिछड़ा वर्ग- A (BCA) 07
पिछड़ा वर्ग- B (BCB) 03
भूतपूर्व सैनिक (ESM) [Gen] 04
भूतपूर्व सैनिक (ESM) [BCA] 01
भूतपूर्व सैनिक (ESM) [BCB] 02
भूतपूर्व सैनिक (ESM) [SC] 01
दिव्यांग (PwBD) [हरियाणा] 03

कैसे करें आवेदन?

✅ इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ भारतीय डाक के माध्यम से भेज सकते हैं
✅ आवेदन भेजने का पता एवं अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें

📌 महत्वपूर्ण सूचना: यह भर्ती एडहॉक आधार पर की जा रही है, इसलिए उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी नियमों और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए

📢 सरकारी नौकरियों से जुड़ी हर अपडेट के लिए जुड़े रहें Alakh Haryana के साथ।


📌 Tags: #HaryanaJobs #RewariCourtRecruitment #GovtJobs #ClerkVacancy #HaryanaEmployment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *