• Sun. Aug 30th, 2026

हरियाणा में रिटायर्ड IAS राजेश खुल्लर बने सीएम नायब सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी

हरियाणा में रिटायर्ड IAS राजेश खुल्लर को मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी के रूप में नियुक्त किया गया है। उनको कैबिनेट का रैंक नहीं दिया गया है। सोमवार रात चीफ सेक्रेटरी टीवीएसएन प्रसाद ने ये ऑर्डर जारी किए।

बता दें की इससे पहले चीफ सेक्रेटरी टीवीएसएन प्रसाद ने 18 अक्टूबर 2024 को आदेश जारी किया था। जिसमें रिटायर्ड आईएएस राजेश खुल्लर को तत्काल प्रभाव से हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी का मुख्य प्रधान सचिव नियुक्त करने की जानकारी दी गई थी। तब उन्होंने चार घंटे बाद इस फैसले को होल्ड पर रख दिया था। जिसके बाद अब उनको मुख्य प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।
Rajesh Khullar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *