• Mon. Aug 24th, 2026

रेवाड़ी में होमगार्ड कमांडेंट 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई

रिश्वत लेते गिरफ्ताररिश्वत लेते गिरफ्तार

रेवाड़ी में विजिलेंस टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए होमगार्ड के कमांडेंट सुधीर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आरोप है कि उसने सस्पेंड चल रहे एक होमगार्ड को दोबारा नौकरी पर जॉइन करवाने के बदले 1.50 लाख रुपये की मांग की थी।

जानकारी के अनुसार, आरोपी कमांडेंट पहले ही पीड़ित होमगार्ड सुरेश से 80 हजार रुपये ले चुका था। गुरुवार को बचे हुए 50 हजार रुपये उसने गढ़ी बोलनी रोड स्थित अपने कार्यालय में मेज की दराज में रखवाए थे।

इसी दौरान पहले से सतर्क विजिलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर जाल बिछाया और रिश्वत की रकम के साथ कमांडेंट को गिरफ्तार कर लिया। मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *