• Fri. Sep 11th, 2026

रेवाड़ी दर्दनाक हादसा :मातम में बदली खुशियां ,बस और कार की भयंकर टक्कर ,पांच लोगो की हुई मौत

रेवाड़ी। रेवाड़ी में आज सुबह पल भर में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी। मिली जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ रोड स्थित गांव सीहा के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें रोडवेज बस और कार की भीषण भिड़ंत हो गयी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गाड़ी के परखचे उड़ गए और उसमे सवार पाँचों लोगो की मौत हो गयी ।मृतकों में 46 वर्षिय अजित, 43 वर्षीय सुंदर 41 वर्षीय एक अन्य युवक दोनों भाई थे। 55 साल के सूरत और 55 साल के प्रताप शामिल थे।

हरियाणा में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस और कार के बीच हुई भीषण टक्कर में 5  की मौत, कार सवार लौट रहे थे शादी समारोह से – Webkhabar

मिली जानकारी के अनुसार सभी मृतक चांगरोड जिला दादरी के रहने वाले है। वे रेवाड़ी जिले में धारूहेड़ा कस्बा के पास गांव ततारपुर में किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। बुधवार की सुबह बलेनो कार में सवार होकर ये वापस चरखी-दादरी जा रहे थे।लेकिन रास्ते में महेंद्रगढ़ रोड पर सीहा गांव के पास इनकी गाड़ी असन्तुलित होकर सामने से आ रही रोडवेज बस के साथ टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह कबाड़ बन गई और कार में सवार पांचों लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद हुए जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण फौरन मौके पर पहुंचे और सभी को कार से बड़ी मुश्किल से बाहर निकालकर तुरंत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *