• Fri. Sep 11th, 2026

रोहतक: सांपला बस स्टैंड के पास सूटकेस में मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी

Byalakhharyana@123

Mar 1, 2025 #ROHTAK
Himani Narwal murder caseHimani Narwal murder case

रोहतक, 1 मार्च: हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला ब्लॉक में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बस स्टैंड के पास एक सूटकेस में युवती का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शव की शिनाख्त न होने के कारण पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है।

सूटकेस में बंद मिला युवती का शव

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सांपला बस स्टैंड के पास एक बड़ा नीले रंग का सूटकेस पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने जब इसे देखा तो तुरंत सांपला थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसमें करीब 20 से 22 साल की युवती का शव था। युवती के गले में चुन्नी लिपटी हुई थी और हाथों पर मेहंदी लगी हुई थी, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह हाल ही में शादीशुदा या किसी समारोह में शामिल हुई थी

हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

सांपला थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। युवती की पहचान करने के प्रयास जारी हैं। पुलिस सूटकेस और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

फिलहाल, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *