• Fri. Sep 11th, 2026

Rose Day :दुनिया का सबसे महंगा और खूबसूरत गुलाब ,करोड़ों में है कीमत ,जानिए इसकी खास बात

Rose Day पर आज आपको बतातें हैं दुनिया के सबसे खूबसूरत और महंगे गुलाब के बारे में। बता दें कि आज यानि 7 फरवरी से वैलेंटाइन्स डे शुरू हो गए हैं। आज रोज डे से शुरू होकर 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के साथ मोहब्बत का ये सप्ताह खत्म होगा। आज रोज डे पर लोग अपने पार्टनर को गुलाब के फूल देकर प्यार का इजहार करते हैं। वैसे भी इस दिन गुलाब आम दिनों के मुकाबले काफी महंगे रेट पर बिकता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि दुनिया के सबसे महंगे गुलाब के फूल को लोग किस नाम से जानते हैं और इसकी कीमत कितनी थी।

seven of the most expensive flowers in the world: Valentine Day 2018: आखिर  क्या खास है इस गुलाब में जो इसकी कीमत इतने करोड़ रूपये लगाई गई - India TV  Hindi

वैसे तो दुनियाभर में गुलाब फूल की हजारों किस्म हैं। लेकिन, Juliet Rose एक ऐसा गुलाब है, जो खुशूब, खूबसूरती के साथ-साथ कीमत के लिए भी पूरी दुनिया में फेमस है। क्योंकि इसकी कीमत से कम में ही आप मर्सिडीज, ऑडी और BMW कार खरीद सकते हैं या फिर तीन बड़े बंगले। बेहद अमीर लोगों को भी इस गुलाब को खरीदने से पहले कई बार सोचना पड़ता है। इसकी कीमत के आज के समय में 130 करोड़ है। जूलियट रोज के बारे में पहली बार इस दुनिया को साल 2006 में पता चला था।

दीवाना बना देगी इसकी खूबसूरती
फेमस रोज ब्रीडर डेविड ऑस्टिन ने दुनिया के सामने इसे पेश किया था। इसे डेविड ने कई गुलाबों को मिलाकर उगाया था। तब उसके 90 करोड़ में पहली बार बेचा गया था। ये गुलाब बेहद खूबसूरत है। सोचने वाली बात है कि आखिर इस फूल में ऐसा है क्या जो इसकी कीमत इतनी ज्यादा है। दरअसल, इसे उगने में 15 साल का वक्त और 5 मिलियन डॉलर (करीब 34 करोड़ रुपये) लगे थे. डेविड ऑस्टिन की वेबसाइट के अनुसार जूलियट रोज की खुशबू चाय की हल्की खुशबू जैसी है।

क्यों मनाया जाता है रोज डे?

रोज डे को लेकर अन्य कई कहानियों की तरह एक कहानी महारानी विक्टोरिया के दौर की है। जब लोग अपनी भावनाएं जताने के लिए गुलाब का फूल एक दूसरे को देते थे। इसी परंपरा को जारी रखने के लिए वैलेंटाइन सप्ताह का एक दिन रोज डे के तौर पर मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *