• Fri. Sep 4th, 2026

हरियाणा में चोरों ने अलसुबह कार के टायर चोरी करके अगले दिन भेज दिए वापिस ,देखिये ईमानदार चोरों की पूरी कहानी

हरियाणा। हरियाणा में चोरों ने अलसुबह कार के टायर चोरी करके अगले दिन वापिस भेज दिए जाने का मामला सामने आया है।चोर हमेशा अपनी चोरी करने कि अजीबो -गरीबों मामलों को लकेर चर्चा का विषय बने रहते हैं। ऐसे ही अजीब मामला हरियाणा के करनाल जिले से सामने आया है। जहां चोरों ने घर के बाहर खड़ी एक कार के चारों टायर चुरा लिए। जिसके बाद गाड़ी हवा में झूलती हुई नजर आई। परिवार के लोग परेशान हुए और उसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस में सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश भी शुरू कर दी।

लेकिन शाम होते-होते पीड़ित परिवार के लिए एक अच्छी खबर आई। एक ऑटो शाम को उसी जगह पर आया और उसमें गाड़ी के टायर थे। ऑटो वाले ने कार के मालिक को टायर दिए और बताया कि मुझे घरौंडा से किसी ने बुक करके भेजा है। इसके बाद कार के मालिक ने ऑटो चालक से उस शख्स का नंबर मांगा। जब उसने उस शख्स से बात की तो उसने बताया कि टायर चोरी करने में मेरी गाड़ी इस्तामेल हुई थी और टायर मेरी गाड़ी में थे।

 

उसने बताया कि मैं चोरी में शामिल नहीं था। मैं आपके टायर वापस भिजवा रहा हूं। जिसके बाद जिस व्यक्ति की गाड़ी के टायर चोरी हुए थे उसने पुलिस को दोबारा सूचना दी। पुलिस ने उसे थाने बुलाया ताकि मामले की आगे जांच की जा सके। अब चोर ईमानदार थे या फिर पुलिस और हवालात का डर इतना सताने लगा कि उन्होंने टायर भिजवा दिए इसका पता जांच के बाद चलेगा। फिलहाल परिवार के लोग तो इस बात से खुश थे कि उनकी गाड़ी के टायर मिल गए। इसके साथ ही वो चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *