• Fri. Sep 11th, 2026

अफसरों से नाराज सैनी, CMO में फेरबदल करने की चर्चा तेज़

Byalakhharyana@123

Apr 5, 2025
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 58 की उम्र के बाद सिर्फ 2 साल तक री-एम्प्लॉयमेंट, नई गाइडलाइन जारीहरियाणा सरकार का बड़ा फैसला: 58 की उम्र के बाद सिर्फ 2 साल तक री-एम्प्लॉयमेंट, नई गाइडलाइन जारी

अलख हरियाणा डेस्क, चंडीगढ़ | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इन दिनों अपने ही कार्यालय (CMO) के कामकाज से नाखुश नजर आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ अधिकारियों की लापरवाही, विवादित फैसलों और सोशल मीडिया से जुड़ी गलतियों के चलते मुख्यमंत्री ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसके तहत CMO में नए अधिकारियों की नियुक्ति की तैयारी चल रही है, साथ ही कुछ पुराने चेहरों की छुट्टी भी हो सकती है।

CMO में फिलहाल 20 अधिकारी कार्यरत हैं, जिनमें से 12 अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में भी तैनात थे। अब मुख्यमंत्री सैनी इन व्यवस्थाओं में बदलाव के संकेत दे चुके हैं।

सीएम सैनी की नाराजगी की चार मुख्य वजहें:

1. फीडबैक टीम की सुस्ती

CMO की फीडबैक विंग से मुख्यमंत्री को समय पर डेटा और रिपोर्ट नहीं मिल रही हैं। विधानसभा सत्र, सरकारी योजनाओं की प्रगति और केंद्र को भेजे जाने वाले अपडेट्स में लगातार देरी हो रही है। इससे मुख्यमंत्री को कई बार असहज स्थिति का सामना करना पड़ा।

2. सोशल मीडिया पोस्ट में गंभीर त्रुटियां

CMO की सोशल मीडिया टीम द्वारा हाल ही में ऐसी पोस्टें की गईं जिनमें हिंदी भाषा की गंभीर गलतियां थीं। ये पोस्ट विपक्ष द्वारा वायरल की गईं, जिससे सीएम की छवि को नुकसान पहुंचा और उन्हें सार्वजनिक रूप से शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।

3. विवादित महिला को किया गया सम्मानित

8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM सैनी ने जींद की विवादित समाजसेविका रेखा धीमान को इंदिरा गांधी पुरस्कार से सम्मानित किया। बाद में यह सामने आया कि रेखा धीमान के खिलाफ पहले से विवाद मौजूद थे। यह मामला भी अधिकारियों की लापरवाही से जुड़ा पाया गया, जिसके चलते सीएम ने सख्त नाराजगी जताई।

4. CMO की आंतरिक लड़ाई सार्वजनिक हुई

सीएमओ में कार्यरत पब्लिसिटी OSD गजेंद्र फोगाट और हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के बीच हुई कहासुनी की बातें बाहर लीक हो गईं। इसके बाद फोगाट को ऑफिस तक खाली कराना पड़ा। इससे पहले फोगाट और CMO के एक अन्य अधिकारी के बीच विवाद की खबरें भी सामने आई थीं।

CMO में संभावित बदलाव

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अब CMO का पुनर्गठन करने की योजना बना रहे हैं। इसके तहत:

  • 1 नया मीडिया एडवाइजर

  • 1 राजनीतिक सचिव

  • 1 अतिरिक्त OSD की नियुक्ति की जाएगी।

इन पदों पर चुनाव हारे नेताओं, पूर्व मंत्रियों और अनुभवी नौकरशाहों की दावेदारी चल रही है। चंडीगढ़ से दिल्ली तक इसके लिए लॉबिंग तेज हो चुकी है।

पुराने चेहरों की भूमिका पर सवाल

CMO में अभी कार्यरत कुछ प्रमुख नाम:

  • हरदीप (PA to CM)

  • ओएसडी भारत भूषण भारती, वीरेंद्र बड़खालसा, गजेंद्र फोगाट, सुधांशु गौतम

  • मीडिया सचिव प्रवीण आत्रेय, मीडिया एडवाइजर राजीव जेटली

  • राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी

  • फीडबैक ऑफिसर सोमांशु शर्मा, मोहित सोनी

  • आईटी सलाहकार ध्रुव मजूमदार,

  • फॉरेन विंग एडवाइजर पवन चौधरी,

  • सीनियर कंसल्टेंट (CM Dashboard) करण

इनमें से अधिकतर अधिकारी पूर्व सीएम खट्टर के समय भी CMO में तैनात रहे थे, जिससे मुख्यमंत्री सैनी की कार्यशैली में समन्वय की कमी महसूस की जा रही है।

📌 अलख हरियाणा पर पढ़िए हरियाणा की राजनीति और प्रशासन से जुड़ी सबसे भरोसेमंद और सटीक खबरें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *