• Mon. Aug 24th, 2026

WFI के नए अध्यक्ष बने बृजभूषण के करीबी संजय सिंह,पहलवानों को लगा बड़ा झटका ,देखिये पूरा मामला

WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह के बनने का एलान हो गया है।दरअसल भारतीय कुश्ती संघ चुनाव में नए अध्यक्ष संजय सिंह ने हरियाणा की पहलवान अनीता श्योराण को हराया है। । इस खबर के बाद पहलवानों को बड़ा झटका लगा क्योकि संजय सिंह को पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह का करीबी माना जाता है जिसके बाद विनेश और अन्य रेसलर्स ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।

आपको बता दें कि भारतीय कुश्ती संघ का आज चुनाव था जिसमें संजय सिंह उर्फ बबलू नए अध्यक्ष बने। संजय सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट रही हरियाणा की पहलवान अनीता श्योराण को हराया। इस चुनाव में टोटल 47 वोट पड़े। इनमें से संजय सिंह को 40 वोट मिले। उनके सामने उतरी हरियाणा की अनीता श्योराण को सिर्फ 7 वोट मिले। यूपी में वाराणसी से संबंध रखने वाले संजय सिंह WFI के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। बृजभूषण सिंह की अध्यक्षता वाली WFI की पिछली बॉडी में संजय सिंह जॉइंट सेक्रेटरी थे।

बृजभूषण के घर के बाहर पोस्टर
अध्यक्ष पद पर संजय सिंह की जीत के बाद ​​बृजभूषण शरण सिंह खेमा ‘दबदबा है, दबदबा रहेगा’ के पोस्टर लहराता नजर आया। नई दिल्ली में बृजभूषण सिंह के आवास, 21 अशोका रोड के बाहर भी पोस्टर लगे थे। जिन पर लिखा- ‘दबदबा है, दबदबा रहेगा। यह तो भगवान ने दे रखा है।’बृजभूषण के समर्थकों ने बिना नाम लिए इस पोस्टर के जरिए उनके खिलाफ मोर्चा खोलने वाले पहलवानों पर निशाना साधा।दरअसल बृजभूषण सिंह की WFI से विदाई भले ही हो गई हो लेकिन उसमें आज भी उनका ही दबदबा है। नए अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ बबलू उन्हीं के खेमे से हैं। संजय सिंह ने अध्यक्ष पद के चुनाव में बृजभूषण का विरोध करने वाले रेसलर्स के आंदोलन में शामिल रह चुकीं अनीता श्योराण को हराया।

उधर, बृजभूषण सिंह के खिलाफ उत्पीड़न के आरोप लगाने वाले हरियाणा के रेसलर्स ने आज शाम 4 बजे दिल्ली के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इसकी जानकारी रेसलर विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट शेयर कर के दी। विनेश ने ये नहीं बताया कि उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का एजेंडा क्या है? हालांकि कहा जा रहा है कि ये रेसलर्स WFI के नए अध्यक्ष का भी विरोध कर सकते हैं।

संजय सिंह ने कहा
WFI का नया अध्यक्ष चुने जाने के बाद समर्थकों से घिरे संजय सिंह ने कहा ‘ जिनको कुश्ती करनी है, वो कुश्ती करें। जिनको राजनीति करनी है, वो राजनीति करें।’ उन्होंने कहा कि आगे बच्चों के लिए कैंप लगाए जाएंगे। उनका साल खराब नहीं होने दिया जाएगा। ओलिंपिक में जाने वाले पहलवानों की तैयारी करवाई जाएगी।

संजय सिंह का परिवार कराता रहा है दंगल

WFI के नए अध्यक्ष संजय सिंह को ‘बबलू’ के नाम से भी जाना जाता है। वह यूपी रेसलिंग फेडरेशन और राष्ट्रीय कुश्ती संघ में पदाधिकारी रह चुके हैं। वर्ष 2019 में WFI की कार्यकारी कमेटी में वह जॉइंट सेक्रेटरी चुने गए थे। संजय सिंह मूल रूप से यूपी में चंदौली एरिया के झांसी गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता और दादा अपने इलाके में दंगल करवाते रहे। इसी वजह से संजय सिंह भी रेसलिंग से जुड़े रहे।

कोर्ट के स्टे हटाने पर हुए चुनाव

WFI के चुनाव 12 अगस्त को होने थे लेकिन 11 अगस्त को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी। कई महीने बाद अदालत के रोक हटाने पर आज 21 दिसंबर को चुनाव कराए गए। इसमें WFI का नया अध्यक्ष और एग्जीक्यूटिव कमेटी के मेंबर चुने गए। नई बॉडी चुनने के लिए सभी राज्यों के कुश्ती संघों के दो-दो सदस्यों ने वोट दिए।

बृजभूषण को लेकर इसलिए भड़क रहे पहलवान
देश के नामी रेसलर्स बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट, संगीता फोगाट समेत कई पहलवानों ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ संगीन आरोप लगाए थे। इन पहलवानों ने बृजभूषण के खिलाफ दिल्ली में धरना तक दिया। पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन के बाद खेल मंत्रालय ने बृजभूषण शरण सिंह की अध्यक्षता वाले WFI को निलंबित कर दिया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *