• Sun. Sep 6th, 2026

अपराधियों की तलाश में police ने 20 ठिकानों पर की छापेमारी

Police, अपराधियों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए द्वारका जिला पुलिस ने दिल्ली और हरियाणा में 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी और तलाशी अभियान शुरू किया।

एक अधिकारी ने कहा कि ऑपरेशन का मकसद आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों, गैंगस्टरों और सहयोगियों को लक्षित करना था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों से भारी मात्रा में हथियार, नकदी और अवैध सामान बरामद किया है।

दिव्यांग किसान बना लाखों किसानों की प्रेरणा, जानें कैसे भरी हौसलों की उड़ान 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, दिल्ली में एक जगह से लगभग 20 लाख रुपये बरामद किए गए और झज्जर और हरियाणा के अन्य स्थानों से हथियार बरामद किए गए। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

उन्होंने कहा कि छापेमारी विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर की गई और अन्य स्थानों से बरामदगी के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *