• Sun. Sep 6th, 2026

Wrestler protest पर बोले भूपेन्द्र हुड्डा- यह राजनीतिक मुद्दा नहीं, न्याय की लड़ाई

Wrestler Protest, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जंतर-मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि न्याय की लड़ाई है।

गौरतलब है कि पहलवान 23 अप्रैल से ही जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सिंह उत्तर प्रदेश से भाजपा के सांसद हैं।

रोहतक में पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि पहलवानों का प्रदर्शन कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं बल्कि न्याय की लड़ाई है।

Wrestler Protest,, नशे में दिल्ली पुलिस ने धक्का औऱ गाली दी- Vinesh Phogat

उन्होंने कहा, सभी को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर खिलाड़ियों का समर्थन करना चाहिए क्योंकि ये वे खिलाड़ी हैं जिन्होंने देश के लिए गौरव हासिल किया है।

प्रदर्शनकारी पहलवानों और दिल्ली पुलिस के कर्मियों के बीच बुधवार की रात हुई हाथापाई के बारे में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, पुलिसकर्मी रक्षक हैं। अगर वे गलत व्यवहार करेंगे तो खिलाड़ी किसपर भरोसा करेंगे? पुलिस का काम पीड़ितों को प्रताड़ित करना नहीं बल्कि उन्हें न्याय दिलाना है।

हुड्डा जंतर-मंतर भी पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से मिले।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *