• Sun. Aug 23rd, 2026

शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक होकर बोले – एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं….

टीम इंडिया के दिग्गज ओपनर शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। दरअसल शिखर पिछले डेढ़ साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे। जिसको लेकर उन्होंने इंटरनेशनल और डोमेस्टिक क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इसको लेकर शिखर धवन ने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी. शिखर ने लिखा, मैं अपने क्रिकेट के सफ़र का यह अध्याय समाप्त कर रहा हूं. तो मैं अपने साथ अनगिनत यादें लेकर जा रहा हूं. प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद! जय हिंद!

इसके साथ उन्होंने वीडियो पोस्ट कर कहा,

 

 

धवन ने भारत की तरफ से 167 वनडे, 68 टी20 और 34 टेस्ट मैच खेले हैं। टेस्ट में 7 शतक के साथ उनके नाम 2315 हैं जबकि वनडे में 17 शतकीय पारी की बदौलत 6782 रन बनाए हैं। टी20 में धवन ने 11 हाफ सेंचुरी जड़ते हुए 1759 रन बनाए हैं। धवन ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 10 दिसंबर 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ ही खेला था। इसके बाद से उन्हें टीम इंडिया में कभी मौका नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *