• Sat. Sep 12th, 2026

लुटेरी दुल्हन के गिरोह से सावधान हो जाये कुंवारे लड़के ,ऐसे फ़साते हैं जाल में

शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह घूम रहा है इसलिए कुंवारे लड़के सावधान हो जाये। मामला ये हुआ है की यूपी के मैनपुरी में पुलिस ने एक ऐसी लुटेरी दुल्हन का भंडाफोड़ किया है, जो कुंवारे युवकों को ढूंढकर उन्हें चूना लगाती थी तथा उनका कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो जाती थी। इस लुटेरी दुल्हन के साथ उसकी गिरोह के 6 साथी भी पकड़ाए हैं, जिनमें 4 महिला सदस्य हैं। दरअसल, यह गिरोह ऐसे लड़कों की खोज करती थी, जिनकी किसी ना किसी कारण से शादी नहीं हो रही है तथा जो शादी के लिए बहुत परेशान हैं। ऐसे लड़कों को टारगेट करके यह गिरोह उनके लिए रिश्ता लेकर जाती थी। ऐसे युवकों की खोजबीन करने के लिए बकायदा गांव-गांव घूमकर रेकी की जाती थी।

वही गिरोह के सदस्यों को जब कोई ऐसा लड़का मिल जाता था, जिसकी शादी नहीं हो रही है तो वह उसके घर रिश्ता लेकर पहुंच जाते थे। गिरोह के लोग लड़के के परिवार से बोलते थे कि एक लड़की मेरी जानकारी में है, मगर शादी के बदले कुछ पैसे देने होंगे तथा लड़की से शादी हो जाएगी। बात सेट हो जाने पर ये लोग लड़की की शादी उस परिवार में करा देते थे। शादी होने के बाद लुटेरी दुल्हन कुछ दिनों तक परिवार वालों से अच्छा व्यवहार करके उनका भरोसा जीत लेती थी। लुटेरी दुल्हन योजना के तहत यह पता करती रहती थी कि घर में कौन सी चीज कहां रखी है। कुछ ही दिन में पूरी सटीक जानकारी हो जाती थी। जब सभी को उस पर विश्वास हो जाता था तो कुछ दिन पश्चात् दुल्हन सब्जी या किसी और खाने की चीज में जहरीला पदार्थ मिलाकर सभी को बेहोश कर देती थी। परिवार के सभी लोगों के बेहोश हो जाने के पश्चात् सोने-चादी के आभूषण और नकदी लेकर रफूचक्कर हो जाती थी।

वही ऐसी ही एक घटना थाना घिरोर क्षेत्र के रामगंज गांव के रहने वाले शिशुपाल के साथ भी घटित हुई। शिशुपाल की शादी में बहुत अड़चने आ रहीं थीं। शादी नहीं हो पा रही थी, तत्पश्चात, इस गिरोह के सदस्यों ने अपना जाल बिछाकर कहा कि एक लड़की मेरी जानकारी में है। शादी करा देंगे, मगर उसके बदले में कुछ पैसा चाहिए। शिशुपाल शादी के लिये तैयार हो गया। गिरोह के सदस्यों ने 80 हजार रुपए लेकर 8 फरवरी 2023 को रेनू नाम की लड़की से उसकी शादी करा दी। शादी के ठीक 3 दिन पश्चात् 11 फरवरी को रेनू ने रात के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। सभी के बेहोश होने के बाद दुल्हन रेनू घर में रखे सोने चांदी के आभूषण एवं नकदी लेकर रफूचक्कर हो गयी। घटना के पश्चात् शिशुपाल को अपने साथ शादी के नाम पर धोखाधड़ी और ठगी का पता चला। घटना की FIR थाना घिरोर में दर्ज हुई। पुलिस ने जब गहनता से तहकीकात की तो इस लुटेरी दुल्हन रेनू के हैरान कर देने वाले कई कारनामें सामने आए। तत्पश्चात, पुलिस ने 5 महिलाओं समेत गिरोह के सभी 7 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस यह तहकीकात कर रही है कि लुटेरी दुल्हन गिरोह के सदस्यों ने आखिर कहां-कहां और कितनी वारदातों को अंजाम दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *