• Tue. Aug 25th, 2026

बक्सर में दिल्ली-कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतरे

Delhi-Kamakhya North East Express derailed, आनंद विहार टर्मिनल से असम के कामाख्या तक जा रही 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के छह
डिब्बे बक्सर जिले के रघुनाथपुर स्टेशन के पास पटरी से उतर गए। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 70 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी अनुसार दुर्घटना रात नौ बजकर 53 मिनट पर हुई। कुल 23 डिब्बों वाली ट्रेन बुधवार सुबह सात बजकर 40 मिनट पर दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल से रवाना हुई थी।

घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव उपाय शुरू किए गए तथा एम्बुलेंस एवं चिकित्सकों को घटनास्थल भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनास्थल से यात्रियों को ले जाने के लिए पटना से एक ‘स्क्रैच रेक’ भेजा गया है। ‘स्क्रैच रेक’ एक अस्थायी रेक होता है जो मूल ट्रेन के समान होता है।

रेलवे पुलिस बल के निरीक्षक दीपक कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘चिकित्सकीय दल घटनास्थल पर भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने बक्सर शहर के अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया है।

राजस्थान चुनाव को लेकर बड़ा एलान ,चुनाव आयोग ने इस महान पर्व के कारण चुनाव तारीख बदलकर की नई तारीख का ऐलान

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी बीरेंद्र कुमार ने कहा, किसी की मौत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है। कुमार ने कहा कि प्रारंभिक खबरों से किसी की मौत होने की फिलहाल जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आने की सूचना है।

उन्होंने कहा, हमने बचाव और चिकित्सकीय दल मौके पर भेज दिए हैं। रेलवे ने यात्रियों के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *