• Tue. Sep 1st, 2026

झज्जर: शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर शव के साथ कार में घूमता रहा युवक, झज्जर में मिला शव

Byalakhharyana@123

May 12, 2025 #jhajjar
झज्जर: शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर शव के साथ कार में घूमता रहा युवक, झज्जर में मिला शवझज्जर: शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर शव के साथ कार में घूमता रहा युवक, झज्जर में मिला शव

झज्जर | हरियाणा के झज्जर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। 18 वर्षीय युवक मनजीत ने शादीशुदा गर्लफ्रेंड रेखा की गला घोंटकर हत्या कर दी। वजह थी रेखा का किसी अन्य युवक से मोबाइल पर चैट करना और झगड़े के दौरान उसे थप्पड़ मारना। हत्या के बाद आरोपी घंटों तक लाश को अपनी कार में लेकर इधर-उधर घूमता रहा और फिर उसे एक गांव के जोहड़ (तालाब) में फेंककर राजस्थान भाग गया।

चार महीने पहले शुरू हुए प्रेम संबंधों का यह अंत इतना खौफनाक होगा, किसी ने नहीं सोचा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों का दावा है कि हत्या में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं।

कैसे हुई रेखा और मनजीत की नजदीकियां?

रेखा की शादी झज्जर जिले के बहू गांव निवासी रवि से आठ साल पहले हुई थी। पति के नशे की लत और बेरोजगारी के चलते रेखा अपने दो बच्चों की परवरिश के लिए झाड़ली प्लांट में नौकरी करने लगी। इसी दौरान उसकी मुलाकात पड़ोसी युवक मनजीत से हुई, जो अक्सर उसे कार में लिफ्ट देता था। यहीं से बातचीत और फिर प्रेम संबंध शुरू हुए।

4 मई: हत्या की वारदात की पूरी कहानी

रेखा रोज की तरह सुबह 10 बजे ड्यूटी पर निकली, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। परिजनों की तलाश के बीच पुलिस ग्रुप में एक महिला की फोटो वायरल हुई, जो रेखा की थी। उसका शव झज्जर के रूड़ियावास गांव के जोहड़ में मिला। जांच में पता चला कि उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई थी।

पुलिस को एक सुराग तब मिला जब रेखा के देवर ने बताया कि वह अक्सर एक कार में प्लांट जाती थी। कार नंबर से पुलिस ने मनजीत को ट्रेस किया। गिरफ्तारी के बाद उसने पूरी सच्चाई उगली।

हत्या की वजह: चैटिंग और थप्पड़

मनजीत ने कबूला कि कार में रेखा के मोबाइल में किसी युवक के साथ हुई चैट देखकर वह गुस्से में आ गया। जब उसने उस युवक को कॉल करने को कहा तो रेखा ने मना कर दिया और थप्पड़ मार दिया। इससे बौखलाकर उसने चुन्नी से गला घोंट दिया।

परिवार को शक: अकेले नहीं हो सकती थी हत्या

रेखा के पिता अजमेर ने दावा किया कि एक युवक अकेले इतनी बड़ी वारदात नहीं कर सकता। उन्होंने गहराई से जांच की मांग की है।


#JhajjarMurderCase #CrimeNewsHaryana #LoveAffairTurnsDeadly #ManjeetRekhaCase #DainikBhaskarReport

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *