• Sat. Sep 12th, 2026

सोनीपत के कांग्रेस MLA सुरेंद्र पंवार को ED ने देर रात गिरफ्तार

ED Arrested Surender Panwar: सोनीपत के कांग्रेस विधायक को ईडी ने किया गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोपED Arrested Surender Panwar: सोनीपत के कांग्रेस विधायक को ईडी ने किया गिरफ्तार, लगा ये गंभीर आरोप

सोनीपत के कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पंवार को ईडी ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम विधायक को अंबाला ले जा रही है। कुछ दिनों पहले अवैध खनन से जुड़े मामले में सुरेंद्र पंवार और यमुनानगर के पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के यहां छापेमारी की गई थी।

ईडी ने पंवार के घर से कई दस्तावेज भी जब्त किए थे और इसी मामले में यह गिरफ्तारी हुई है। सेक्टर 15 स्थित विधायक की कोठी के सामने सन्नाटा पसरा है और रोजाना की तरह फरियादियों का जमावड़ा नहीं है।

अवैध खनन मामले में ईडी ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। सीआईडी ने भी अधिकारियों को गिरफ्तारी की सूचना दी है। सोनीपत के विधायक सुरेंद्र पंवार के खिलाफ अवैध खनन के मामले में ईडी ने शिकंजा कसा हुआ है। कुछ समय पहले पंवार ने विधानसभा की लेखा समिति के साथ 21 जून को अवैध खनन की जांच के लिए यमुनानगर खनन क्षेत्र का दौरा किया था। उन्होंने अवैध खनन के खिलाफ आवाज उठाई थी और अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *