• Mon. Sep 14th, 2026

SOPNIPAT NEWS : मॉर्निंग वॉक पर गए व्यक्ति पर पिटबुल ने किया हमला , घायल ने पुलिस से लगाई गुहार

हरियाणा। हरियाणा में मॉर्निंग वॉक पर गए व्यक्ति पर पिटबुल द्वारा हमला किये जाने का मामला सामने आया है। मामला सोनीपत के कुंडली की एक सोसाइटी का है जहां शुक्रवार को पिटबुल ने रेजिडेंट के संवेदनशील अंग के पास काट लिया। तभी आसपास के रेजिडेंट्स ने उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए भर्ती कराया था। फिलहाल, उनकी हालत ठीक है।

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार घायल व्यक्ति सुबह के वक्त सैर करने के बाद लिफ्ट से अपने घर पर जा रहे थे। जैसे ही उन्होंने लिफ्ट का दरवाजा खोला, तभी एक रेजिडेंट के साथ आए उनके पिटबुल ने उन पर हमला कर उनके संवेदनशील अंग के पास काट खाया और उन्हें लहूलुहान कर दिया। इसके बाद आसपास के रेजिडेंट्स एकत्रित हो गए। परिजनों के आने के बाद उन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए ले जाया गया।

इसके बाद रेजिडेंट सुखदर्शन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। बता दें कि पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। साथ ही उनकी मांग है कि रेजिडेंशियल कॉलोनियों में पिटबुल रखने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *