• Thu. Aug 27th, 2026

एलवीश यादव का हैंग हुआ सिस्टम ,पहुंचे 7 वकीलों की टीम के साथ नोएडा पुलिस के पास ,तीन घंटे की पुछताछ में दिखे डरे सहमे

एलवीश यादव देर रात अपनी 7 वकीलों की टीम के साथ देर रात नोएडा पुलिस के पास पहुंचे। दरअसल रेव पार्टियों में सांपों का जहर सप्‍लाई करने के मामले में फंसे बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव से नोएडा पुलिस ने करीब तीन घंटे तक पूछताछ की जिसमे वो डरे और सहमे दिखाई दिए। नोएडा पुलिस ने आरोपी राहुल के सामने बिठाकर ही एलवीश यादव से पुछताछ की। इस मामले में पुलिस ने एल्विश समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें से पांच की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दरअसल इन दिनों रेव पार्टी को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले मशहूर बिग बॉस विनर एलवीश यादव का सिस्टम हैंग हो गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को एल्विश यादव थाने आए थे। उनसे करीब 20 से 25 सवाल पूछे गए। आज फिर उन्हें बुलाया गया है। एल्विश को पुलिस ने पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। अभी उनसे प्राथमिक पूछताछ की गई है। इस मामले में पकड़े गए आरोपी राहुल की रिमांड मिलने के बाद पुलिस उसको एल्विश यादव के सामने बैठाकर पूछताछ कर सकती है।

एल्विश यादव आज रात दो बजे अपने सात अधिवक्ताओं के साथ नोएडा के कोतवाली सेक्टर-20 पहुंचा। डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि पुलिस अब दोबारा से उसे पूछताछ के लिए बुलाएगी। इस मामले में उसने अपने ऊपर सभी लगे आरोपों को सिरे से नकार दिया।

मेनका गांधी की संस्‍था ने दर्ज कराया है मुकदमा

आपको बता दें कि गत 2 नवंबर को नोएडा पुलिस ने पांच सपेरों को पकड़ा था। इन पर आरोप है कि ये नोएडा के फॉर्म हाउसों में होने वाली रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्‍लाई करते हैं। सांप का जहर नशे के रूप में यूज किया जाता है। इस मामले में एल्विश यादव का नाम भी सामने आया है। भाजपा सांसद मेनका गांधी की संस्‍था पीपल फॉर एनिमल ने एल्विश समेत अन्‍य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *