• Tue. Aug 25th, 2026

हरियाणा में दर्दनाक हादसा ,पिता की अस्थियां विसर्जन कर लौट रहे बेटे की मौत ,पत्नी समेत 3 घायल

Byalakhharyana@123

Sep 22, 2023

हरियाणा। हरियाणा में दर्दनाक हादसे के चलते पूरा परिवार बिखर गया। पानीपत में पिता की अस्थियां विसर्जन कर लौट रहे परिवार का गाड़ी का अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गयी । हादसे में घायल पत्नी सतपाल कौर का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पोती जसलीन की भी हालत गंभीर बनी हुई है। समालखा थाना पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटी हुई है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुग्राम के गीता भवन, ज्योति पार्क निवासी राजेन्द्र(55) की पिछले वीरवार को हार्ट अटैक से मौत हो गयी थी। जिसकी अस्थियां लेकर उनका बेटा परमजीत(38), राजेंद्र की पत्नी सतपाल कौर, परमजीत की 10 वर्षीय बेटी जसलीन कौर, परमजीत के मामा का बेटा लखविंदर, परमजीत की मामी जसबीर कौर इको गाड़ी में सवार होकर पंजाब में रोपड़ स्थित किरतपुर साहिब में राजेंद्र की अस्थियां विसर्जन के लिए गए थे।

विसर्जन के बाद सभी वीरवार को घर लौट रहे थे। जब वह देर रात समालखा के पास पहुंचे तो उनकी गाड़ी के आगे अचानक गोवंश आ गया। जिसको बचाने के लिए चालक लखविंदर ने कट मारा तो गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर की ग्रिल से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने एक एक कर सभी को बाहर निकाला और सभी को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने बेटे परमजीत को मृत घोषित कर दिया।
और पत्नी सतपाल कौर का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा , पोती जसलीन की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

मृतक राजेंद्र के तीन बच्चे है। जिनमे बड़ा बेटा परमजीत, मंझला बेटा गोलू और सबसे छोटी बेटी है। बेटे परमजीत की 10 साल पहले शादी हुई थी। उसकी इकलौती बेटी जसलीन कौर है। मृतक परमजीत बिजली फिटिंग ठेकेदार था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *