• Fri. Aug 28th, 2026

Haryana, भिवानी में ट्रक ने बाइक को कुचला, तीन की मौत

Haryana, भिवानी में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टककर मार दी, जिससे दोपहिया सवार परिवार के चार लोगों में से तीन की मौत हो गई। सिवानी थाने के प्रभारी कुलदीप ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बड़वा गांव के पास ट्रक ने एक बाइक को टककर मार दी।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में हिसार के सदनपुर निवासी पुरखा राम घायल हो गया जबकि उसकी भांजी मनीषा, मां सरोज और नानी शांति देवी की मौत हो गई।

हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र; चंद्रयान-3 के श्रेय को लेकर गरमाया सदन ,अनिल विज वॉकआउट

पुलिस ने बताया कि पूरा परिवार जागरण में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया इस मामले में पुरखा राम के बयान के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *