• Sun. Sep 6th, 2026

हरियाणा पुलिस के 2 अधिकारी राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित , एक अधिकारी को गेलंट्री मेडल

चंडीगढ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा के दो पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जा रहा है जबकि एक पुलिस अधिकारी को गैलेंट्री मेडल तथा 6 अन्य पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया जाएगा।

हरियाणा पुलिस के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मुख्यालय में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) संजय कुमार तथा दक्षिणी हरियाणा के रेवाड़ी रेंज में कार्यरत पुलिस महानिरीक्षक श्री राजेन्द्र कुमार को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

हरियाणा पुलिस अकादमी के डीएसपी प्रदीप कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए गेलंट्री मेडल से नवाजा जाएगा। सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित होने वाले अन्य अधिकारियों में स्टेट क्राइम ब्यूरो हरियाणा के निरीक्षक राजेन्द्र, उप-निरीक्षक सीआईडी हरियाणा गुनपाल सिंह, उप-निरीक्षक पीटीसी सुनारिया रविन्द्र, सहायक उप-निरीक्षक अंबाला कविता देवी, सहायक उप निरीक्षक सीआईडी हरियाणा नरेन्द्र कुमार तथा सहायक उप-निरीक्षक पंचकूला विजेन्द्र सिंह शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *