• Mon. Aug 24th, 2026

घर बैठे Pan Card करें अपडेट, डाउनलोड कीजिये ये मोबाइल ऐप और जानें पूरा तरीका

नई दिल्ली। Pan Card अपडेट करना अब ओर भी आसान हो गया है। दरअसल अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से आसानी से पेन कार्ड अपडेट कर सकते हैं।
जैसा की आप जानते हो कि पेन कार्ड हमारे लिए एक अहम डॉक्यूमेंट होता है चाहे आपको बैंक अकाउंट खुलवाना हो या लोन लेने जा रहे हो या फिर आपको केवल कही नई नौकरी में ज्वाइन ही क्यों नहीं करना हो आपको पैन कार्ड की जरूरत होती है।

आधार कार्ड के बाद सबसे जरूरी डॉक्यूमेंट पैन कार्ड होता है। ये आपका एक पर्मानेट अकाउंट नंबर है। ऐसे में कभी -कभी हमें इसे अपडेट करने की जरूरत होती है तो आप आसानी से Umang ऐप से अपडेट कर सकते हैं।इसके अलावा ये डॉक्यूमेंट वित्तीय लेनदेन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में अगर आपके पैन कार्ड की कोई भी जानकारी सही नहीं हुई तो आपको समस्या हो सकती है।

उमंग ऐप (Umang App)
अगर आपके Pan Card की किसी जानकारी में कोई समस्या है तो आप आसानी से उमंग ऐप की मदद से इसे ठीक कर सकते हैं या उसमें बदलाव कर सकते हैं। आपको बस इस ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करना होगा।बता दें कि किसी भी ऐप तरह आप अपने मोबाइल फोन में उमंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप अब प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें लॉग इन करना होगा और मोबाइल नंबर के लिए रजिस्टर करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *