• Tue. Sep 1st, 2026

Weather, अगले पांच-छह दिनों तक मौसम बना रहेगा सुहाना

Weather, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के प्रभाव से दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ इलाकों में रविवार को तेज हवा के साथ बारिश हुई साथ ही ओले भी गिरे.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक देश के विभिन्न भागों में तेज बारिश होगी और ओले गिरने के भी सम्भावनाएं है. इससे तापमान में कमी रहेगी. पांच-छह दिनों तक मौसम ऐसे ही बना रहेगा जिसके बाद गर्मी फिर से दस्तक देंगी.

दिल्ली और एनसीआर समेत कई इलाको में आज भी हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में हुई 3.7 एमएम बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम दर्ज किया गया.

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार दिल्ली का अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है.

Kisan Maha Panchayat के लिए आज इकट्ठा होंगे हजारों किसान

दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे तक 2.9 एमएम बारिश दर्ज हुई. वहीं शाम को साढे पांच बजे तक 0.8 एमएम बारिश हुई. दिल्ली में सबसे ज्यादा बारिश आया नगर में दर्ज हुई.

केंद्र के अनुसार मंगलवार को सुबह के समय बादल छाए रहेंगे. दिन में हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही 30 से 40 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है. वहीं एनसीआर के गुरुग्राम में सुबह साढ़े आठ बजे तक 39.5 एमएम बारिश दर्ज हुई

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *