• Fri. Sep 11th, 2026

हरियाणा के फरीदाबाद में महिला डॉक्टर की हत्या, पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका

Byalakhharyana@123

Mar 27, 2025
Shocking incident in Jind: Husband arrested for killing wife, hit her on the head with a latchShocking incident in Jind: Husband arrested for killing wife, hit her on the head with a latch

हरियाणा के फरीदाबाद में एक महिला डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 10 घंटे तक शव क्लीनिक के ऊपर बने कमरे में पड़ा रहा। बुधवार रात जब परिवार के लोग पहुंचे, तो डॉक्टर का शव खून से लथपथ मिला। यह घटना बल्लभगढ़ की विष्णु कॉलोनी में हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

पति ने दी थी धमकी – “1 मर्डर करूं या 2, सजा उतनी ही मिलेगी”

मृतका की पहचान डॉ. प्रियंका (34) के रूप में हुई है, जो बल्लभगढ़ में क्लीनिक चलाती थीं। प्रियंका की बहन पूजा ने आरोप लगाया कि हत्या प्रियंका के पति लख्मी चंद और अपने पति भगत सिंह ने मिलकर की है। पूजा के अनुसार, लख्मी चंद लगातार प्रियंका को धमका रहा था और उसने कहा था कि “1 हत्या करूं या 2, सजा तो उतनी ही मिलेगी।”

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

प्रियंका को कई दिनों से धमकियां मिल रही थीं, जिसके चलते उन्होंने आदर्श नगर थाने में शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार सुबह 11 बजे जब पूजा ने प्रियंका को फोन किया, तो उसका फोन बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन डायल 112 की टीम क्लीनिक पहुंचकर बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई।

हत्या से पहले बच्चों को ले गई थी सास

पूजा ने दावा किया कि प्रियंका की हत्या पूरी योजना के तहत की गई। हत्या से एक दिन पहले प्रियंका की सास और भगत सिंह क्लीनिक आए थे और बच्चों—नकुल और एकता—को अपने साथ ले गए थे। इसकी भी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

4 साल से अलग रह रही थी प्रियंका

प्रियंका की शादी 2010 में पलवल के भिडुकी गांव निवासी लख्मी चंद से हुई थी। पारिवारिक विवाद के चलते वह पिछले 4 साल से बल्लभगढ़ में किराए के मकान में रहकर क्लीनिक चला रही थीं। उनके पति लख्मी चंद ट्रक चालक हैं, जबकि पूजा का पति भगत सिंह हरियाणा पुलिस की डायल 112 गाड़ी का ड्राइवर है।

पुलिस जांच जारी, पारिवारिक विवाद का शक

आदर्श नगर थाने के SHO हरिकिशन ने बताया कि हत्या किस समय हुई, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। शुरुआती जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा लग रहा है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही, आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *