• Sun. Aug 23rd, 2026

हरियाणा में भारी बारिश का येलो अलर्ट, इन 5 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना

Byalakhharyana@123

Feb 4, 2025
Haryana Weather Update: Heavy rain in Haryana for three days, Meteorological Department issued yellow alertHaryana Weather Update: Heavy rain in Haryana for three days, Meteorological Department issued yellow alert
Haryana Weather Today: हरियाणा में मौसम विभाग ने 4 फरवरी को भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद और हिसार जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। इसके अलावा, अन्य जिलों में भी हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी।

आज और कल कैसा रहेगा मौसम?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, मंगलवार (4 फरवरी) को कुछ इलाकों में ओले गिरने की भी संभावना है। वहीं, बुधवार (5 फरवरी) को भी बारिश जारी रह सकती है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी।

कहां-कहां हुई बारिश?

आज सुबह सोनीपत, नारनौल, झज्जर, पानीपत, रोहतक, समालखा और पलवल जिलों में बारिश दर्ज की गई है, जबकि चरखी दादरी में बादल छाए हुए हैं। फरीदाबाद में भी बीती रात हल्की बूंदाबांदी हुई है। कई जिलों में ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है।

तापमान का हाल

  • 4 फरवरी: अधिकतम तापमान 21°C, न्यूनतम 10°C
  • 5 फरवरी: अधिकतम तापमान 21°C, न्यूनतम 9°C

कब होगी ठंड से राहत?

मौसम विभाग के अनुसार, 6 से 9 फरवरी तक हरियाणा में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, सुबह और शाम हल्का कोहरा पड़ सकता है और ठंडी हवाएं चलती रहेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 21-22°C और न्यूनतम तापमान 9-10°C रहेगा। 10 फरवरी के बाद मौसम में फिर बदलाव हो सकता है।

Tags: #HaryanaWeather #WeatherUpdate #HaryanaRain #WeatherAlert #HeavyRain #YellowAlert #HaryanaNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *