• Fri. Sep 4th, 2026

हरियाणा की पुरुष जिमनास्टिक टीम ने रचा इतिहास, पहली बार कांस्य पदक जीता

हरियाणा। गोवा में आयोजित 37 वे राष्ट्रीय खेलो में जिमनास्टिक्स की पुरुष वर्ग की हरियाणा की टीम ने इतिहास रचते हुए पहली बार नेशनल गेम्स में तीसरा स्थान हासिल करते हुए कांस्य पदक जीता है। इस जीत पर हरियाणा दल इंचार्ज मनीष कुमार ग्रोवर और हरियाणा जिमनास्टिक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू सहित तमाम पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

हरियाणा जिमनास्टिक एसोसिएशन के महासचिव संदीप कुमार ने बताया कि हरियाणा की आर्टिस्टिक पुरुष वर्ग में जिमनास्टिक्स टीम ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया है। यह हरियाणा जिमनास्टिक्स के इतिहास में पहली बार नेशनल गेम्स में टीम इवेंट में इतिहास रचा है। टीम खिलाडी योगेश्वर सिंह, रोहित, गनेश, प्रिंस पाल, साहिल यादव व विपिन ने शानदार प्रदर्शन किया। जिमनास्टिक्स टीम द्वारा पहली बार पदक जीतने पर हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष, हरियाणा दल के इंचार्ज श्री मनीष कुमार ग्रोवर और हरियाणा जिमनास्टिक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज पाल अम्मू ने पूरी टीम को शुभकामनाएं दी। हरियाणा जिमनास्टिक्स एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री पारस राम ने सभी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *