• Sun. Sep 6th, 2026

हरियाणा के मुख्यमंत्री बदौलत , प्रदेश में अब तक हुई 41 लाख 73 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद

हरियाणा। हरियाणा के मुख्यमंत्री बदौलत किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आ रही है क्योंकि मुख्यमंत्री ने पहले ही खरीद प्रक्रिया से संबंधित सभी तैयारियां सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के निर्देशों पर फसल की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है और 72 घंटों के भीतर भुगतान सनिश्चित किया जा रहा है।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक हैफेड व अन्य एजेंसियों ने 228754 किसानों से 4173663.43 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। कुरुक्षेत्र में सबसे ज्यादा 856108.70 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है। इसके साथ ही प्रदेश में बाजरे की खरीद भी सुगम तरीके से चल रही है। 23 अक्टूबर तक 123441 बाजरा किसानों से 365742.35 मीट्रिक टन बाजरे की खरीद की गई है। रेवाड़ी में सबसे ज्यादा 83190.67 मीट्रिक टन बाजरा खरीदा गया है।

हरियाणा ने अन्य राज्यों से पहले खरीफ फसलों की खरीद शुरू कर किसानों को बड़ी राहत दी है। सरकार द्वारा मंडियों में किसानों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। मंडियों में स्वच्छ पेयजल और किसानों के विश्राम के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। इसके अलावा किसानों को फसल की खरीद के 72 घंटों के भीतर ही भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। खरीद को लेकर सरकार की व्यवस्था से किसान काफी खुश हैं और पारदर्शी व्यवस्था के लिए किसानों ने हरियाणा सरकार का आभार जताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *