• Tue. Sep 1st, 2026

🌡️ हरियाणा में गर्मी का कहर: अप्रैल की शुरुआत में ही पारा 40 पार, ऑरेंज अलर्ट जारी

Byalakhharyana@123

Apr 7, 2025
☁️ Delhi-Haryana Weather Alert: गर्मी से राहत! दिल्ली-NCR और हरियाणा में आंधी व बारिश का अलर्ट☁️ Delhi-Haryana Weather Alert: गर्मी से राहत! दिल्ली-NCR और हरियाणा में आंधी व बारिश का अलर्ट

हिसार | Alakh Haryana हरियाणा में अप्रैल महीने की शुरुआत से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आमतौर पर इस महीने का पहला पखवाड़ा सुहावना रहता है, लेकिन इस बार हालात बदले हुए हैं। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और हीट वेव की चेतावनी जारी कर दी गई है।

रोहतक और नारनौल सबसे गर्म शहर
रविवार को रोहतक और नारनौल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक है। इसके अलावा हिसार, सिरसा, बालसमंद, महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद में पारा 39.3 से 39.9 डिग्री के बीच रहा। बाकी जिलों में तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा।

रात भी नहीं दे रही राहत
रात्रि तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। कहीं यह 16.0 डिग्री सेल्सियस है तो कहीं 21.3 डिग्री तक पहुंच गया है। इससे लोगों को दिन और रात दोनों समय गर्मी से राहत नहीं मिल रही।

ऑरेंज अलर्ट जारी, हीट वेव से बचें
भारतीय मौसम विभाग ने हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी जिलों में लू की स्थिति को देखते हुए 10 अप्रैल तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन के अनुसार, यह गर्मी अप्रैल के अंत में दिखती है, लेकिन इस बार अप्रैल की शुरुआत में ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी सामने आ रही है।

9 अप्रैल को हल्का बदलाव संभव
डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि 9 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा के मौसम में आंशिक बदलाव संभव है। इससे तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है, लेकिन गर्मी से बड़ी राहत की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही।

#HaryanaWeather #HeatWaveAlert #OrangeAlert2025 #40DegreeTemperature #AlakhHaryanaWeather

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *