• Wed. Aug 26th, 2026

21 दिसंबर 2024: विश्‍व ध्‍यान दिवस और साल का सबसे छोटा दिन

21 December 2024: World Meditation Day and shortest day of the year21 December 2024: World Meditation Day and shortest day of the year

Alakh HARYANA शनिवार, 21 दिसंबर 2024 को विश्‍व ध्‍यान दिवस (World Meditation Day) के साथ ही खगोलीय घटना ‘विंटर सोलस्टाइस’ (Winter Solstice 2024) का भी अद्भुत नज़ारा देखने को मिलेगा। सूर्यदेव अपनी छह महीने की दक्षिण यात्रा का समापन कर उत्‍तरायण यात्रा आरंभ करेंगे। इसी कारण 21 दिसंबर का दिन साल का सबसे छोटा दिन और रात सबसे लंबी होगी।

दिन और रात में 3 घंटे 22 मिनट का अंतर

नेशनल अवॉर्ड विजेता विज्ञान प्रसारक सारिका घारू के अनुसार, सूर्य की किरणें भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजकर 50 मिनट पर मकर रेखा पर लंबवत होंगी। इसके बाद सूर्य कर्क रेखा की ओर अपनी उत्‍तरायण यात्रा शुरू करेगा। 21 दिसंबर का दिन कुल 10 घंटे 19 मिनट का होगा, जबकि रात 13 घंटे 41 मिनट की होगी। इस प्रकार, दिन और रात के बीच 3 घंटे 22 मिनट का अंतर रहेगा।

यह घटना क्‍यों होती है?

सारिका के मुताबिक, पृथ्‍वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री झुकी हुई है। विंटर सोलस्टाइस के दौरान पृथ्वी का उत्तरी ध्रुव सूर्य से सबसे दूर और दक्षिणी ध्रुव सबसे नज़दीक होता है। सूर्य मकर रेखा पर लंबवत होता है और कर्क रेखा को तिरछा स्पर्श करता है। यही कारण है कि इस दिन सूर्यास्‍त जल्दी होता है। इसके बाद दिन की अवधि धीरे-धीरे बढ़ने लगेगी और रात छोटी होने लगेगी। इसी के साथ, शिशिर ऋतु की भी शुरुआत होगी, जिससे ठंड और ज्‍यादा बढ़ेगी।

मध्‍य प्रदेश के शहरों में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

जिला सूर्योदय सूर्यास्‍त दिन की अवधि
रायसेन 6:56 5:38 10 घंटे 42 मिनट 03 सेकंड
भोपाल 6:57 5:39 10 घंटे 42 मिनट 21 सेकंड
उज्जैन 7:03 5:46 10 घंटे 42 मिनट 40 सेकंड
नर्मदापुरम 6:55 5:39 10 घंटे 44 मिनट 25 सेकंड
हरदा 6:56 5:42 10 घंटे 46 मिनट 06 सेकंड
बैतूल 6:52 5:40 10 घंटे 47 मिनट 49 सेकंड
खरगोन 7:01 5:41 10 घंटे 49 मिनट 33 सेकंड
इंदौर 7:02 5:46 10 घंटे 44 मिनट 33 सेकंड
छिंदवाड़ा 6:48 5:36 10 घंटे 47 मिनट 14 सेकंड

ध्यान से बढ़ाएं मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य

सारिका ने कहा कि 21 दिसंबर का दिन ध्यान (Meditation) के लिए विशेष है। मेडिटेशन से मानसिक शांति, तनाव में कमी और ध्यान व एकाग्रता में सुधार होता है। यह मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। हर दिन योग और ध्यान करने से शरीर और मन संतुलित रहते हैं और जीवन में ऊर्जा बनी रहती है।

साल के चार विशेष दिन

सारिका ने बताया कि साल में 365 दिन होते हैं, लेकिन चार दिन खास होते हैं। इनमें 21 मार्च, 21 जून, 23 सितंबर और 21 दिसंबर शामिल हैं। इन दिनों में पृथ्वी पर दिन और रात का संतुलन या असंतुलन देखने को मिलता है। 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन-रात बराबर होते हैं। 21 जून साल का सबसे बड़ा दिन होता है, जबकि 21 दिसंबर सबसे छोटा।

मकर संक्रांति का महत्‍व

सूर्य 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन निरयन मकर राशि में प्रवेश करेगा, जिससे उत्तरायण का प्रभाव और बढ़ेगा।

हैशटैग:

#WorldMeditationDay #WinterSolstice2024 #ShortestDay #LongestNight #MeditationBenefits #Astronomy #December21 #Yoga #HealthAndWellness

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *