• Tue. Sep 8th, 2026

Loksabha Chunav : मंत्री असीम गोयल को सड़क पर डिनर करना पड़ा भारी ,चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Loksabha Chunav : लोकसभा चुनावों से पहले परिवहन मंत्री असीम गोयल पर चुनाव आयोग ने आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर नोटिस जारी किया है। मंत्री असीम गोयल ने अंबाला में बिना परमिशन के रोड ब्लॉक कर डिनर का आयोजन किया था जिसके चलते चुनाव आयोग ने उनको 72 घंटे के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।

Notice to Haryana Transport Minister Aseem Goyal on code of conduct violation, Commission seeks reply in hours

दरअसल वीरवार को शहर के रामबाग मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली में सीएम नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए थे।इसी कार्यक्रम के दौरान सीएम को मंत्री असीम गोयल के आवास पर भी आना था। इसके लिए असीम गोयल ने शामियाने के भीतर सड़क पर ही खाने के लिए टेबल और कुर्सियां लगाई थी। इतना ही नहीं इस शामियाने के लिए सड़क को बंद कर दिया गया था और वाहनाें का असीम गोयल के घर से पहले बने कट से पुलिस गुजार रही थी। जिसके कारण लोगों को काफी दिक्कत हुई।

इस मामले की जानकारी जैसे ही निर्वाचन अधिकारी डॉ शालीन को लगी तो उन्होंने चुनाव कार्य में लगी अपनी अधिकारियों की टीम से पुष्टि कराई। इसके बाद यह नोटिस दिया गया है।

कार्यक्रम के लिए निर्वाचन अधिकारी से कार्यक्रम स्थल, असीम गोयल के आवास पर सीएम के भाेजन और सीएम की 11 गाड़ियों के लिए अनुमति ली गई थी। मगर इस अनुमति में सड़क पर शामियाना लगाने की अनुमति ली ही नहीं गई थी। सहायक रिटर्निंग अफसर दर्शन कुमार ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी की तरफ से मंत्री असीम गोयल को नोटिस दिया गया है। इसमें उनसे जवाब लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *