• Sat. Sep 12th, 2026

भाजपा ने गोपाल कांडा के छोटे भाई गोबिंद को बनाया उम्मीदवार, किसान करेंगे विरोध

ऐलनाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने ऐलनाबाद उपचुनाव के लिए सिरसा के विधायक गोपाल कांडा के छोटे भाई गोविंद कांडा को उम्मीदवार बनाया है। गोविंद कांडा आज ऐलनाबाद के निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=gD_qbQHRhOk&t=63s

इस दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश धनखड़ के अलावा जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला व पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह भी मौजूद रहेंगे। वहीं दूसरी ओर रात से ही गोविंद कांडा के नामांकन दाखिल करने की सूचना आने के बाद किसान संगठन भी चौकन्ने हो गए हैं। किसान संगठनों ने नामांकन के दौरान भाजपा जजपा के प्रत्याशी गोविंद कांडा का विरोध करने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *