• Fri. Sep 11th, 2026

Haryana की गाड़ी में लड़की को अगवा करने का वीडियो वायरल

Haryana, मंगोलपुरी से एक कार सवार दो-तीन लोगों द्वारा एक लड़की का अपहरण किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। पुलिस ने कहा कि कार में हरियाणा की नंबर प्लेट थी और यह एक निजी कैब थी।

वीडियो में दो लोगों को एक लड़की को घसीटते और अपनी कार में धकेलते हुए देखा जा सकता है। एक राहगीर ने इसे रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) बाहरी जिला, हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वीडियो शनिवार रात उनके संज्ञान में आया और उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा, ”वाहन और चालक का पता लगा लिया गया है। रोहिणी से विकासपुरी जाने के लिए दो लड़के और एक लड़की ने उबर के जरिए वाहन बुक किया था।

Gurugram, DLF के तीन दिन में 8,000 करोड़ के 1,137 फ्लैट बिके

रास्ते में उनके बीच कहासुनी और हाथापाई हुई। वीडियो में लड़के को लड़की को जबरन कार के अंदर धकेलते हुए दिखाया गया है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है। कैब मालिक की पहचान गुरुग्राम निवासी के रूप में हुई और एक टीम वहां भेजी गई। अधिकारी ने कहा, सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *