• Mon. Sep 7th, 2026

Toll Plaza कर्मी को जगह खाली करने की दी धमकी, तीन गिरफ्तार

Toll,  जेल में बंद गैंगस्टर सूबे गुर्जर के तीन साथियों को ठेका छोड़ने की धमकी कर्मचारियों को दी। पुलिस ने घमरोज टोल प्लाजा के कर्मियों को बंदूक दिखाकर धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

इस मामले में एक ठेकेदार ने भोंडसी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पिछली रात एक स्कॉर्पियो कार से पांच-सात लोग बंदूक लेकर टोल प्लाजा पर पहुंचे और उन्होंने सुबह तक जगह खाली करने की धमकी दी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन लोगों ने ठेकेदार से कहा कि उनके लोग अगली सुबह प्लाजा को अपने हाथ में ले लेंगे और यदि उनकी मांग नहीं मानी गयी तो ठेकेदार अपनी मौत के लिए खुद ही जिम्मेदार होगा।

उन्होंने कहा कि भोंडसी थाने में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया जिसके बाद थाना प्रभारी एवं अपराध शाखा (सोहना) की एक टीम बनायी गयी। टीम ने इस मामले में शुक्रवार देर रात तीन व्यक्तियों को पकड़ लिया।

Rahul Gandhi Defamation मामले में कांग्रेस देशभर में ‘मौन सत्याग्रह’ करेगी

पुलिस ने पाया कि प्राथमिक रूप से बोली गुरुग्राम के बार गुर्जर गांव के निवासी 31 वर्षीय विक्रम ने लगायी थी। गिरफ्तार अन्य दो आरोपी झज्जर जिले के राकेश और निखिल हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) विकास दहिया ने कहा, शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने गैंगस्टर सूबे गुर्जर के निर्देश पर धमकी दी थी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *