Hacklinkholiganbet
holiganbet
holiganbet
Jojobet giriş
Jojobet giriş
Jojobet giriş
casibom giriş
casibom giriş
casibom giriş
xbet
xbet
xbet
marsbahis
tarafbet
marsbahis giriş
tarafbet giriş
gıda vakum makinesi
betcio
  • Wed. Jul 15th, 2026

हरियाणा में डायल 112 पर आई मासूम फरियाद ‘पुलिस अंकल मेरी मम्मी मुझे ठंडे पानी से नहला रही है…..

हरियाणा । हरियाणा में डायल 112 पर बड़ी मासूम फरियाद आने की जानकरी सामने आयी है । दरअसल आये दिनों डायल 112 पर अजीबोगरीब शिकायतें सुनने को मिलती है। ऐसी ही एक मासूम सी फरियाद जिले के ही बच्ची ने शिकायत अपनी मम्मी के खिलाफ करते हुए कहा पुलिस अंकल मेरी मम्मी मुझे ठंडे पानी से नहला रही है। इस तरह की अजीबोगरीब शिकायतें न केवल पुलिस जवानों को हंसने को मजबूर कर रही हैं, बल्कि बहुत सी शिकायतें तो उनकी दोहरी परीक्षा भी लेती हैं।

समाज में बहुत सी ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिनसे पुलिस की डायल 112 सेवा आए दिन रूबरू हो रही हैं। हालांकि यह सेवा घायलों को अस्पताल में पहुंचाने और अपराधियों को पकड़ने के लिए भी कारगर साबित हो रही है। त्वरित कार्रवाई करने के लिए डायल 112 सेवा में इनोवा गाड़ियां दी हुई हैं, जिनकी न केवल गति तेज है, बल्कि अपराधियों की गाड़ियों से मुकाबला करने में भी मजबूत हैं।दरअसल कुछ लोग झूठी शिकायत कर देते हैं तो कोई शिकायत करने के बाद पड़ोसी से बुरा नहीं बनना चाहते और इस वजह से पुलिस कार्रवाई नहीं कर पाती है। बहुत सी महिलाओं को उनके पति शराब पीकर मारपीट करते हैं तो वे डायल 112 पर फोन तो कर देती हैं पर जब पुलिस कार्रवाई करती है तो वहीं महिला अपने पति को गिरफ्तार करने से रोकने के लिए दरवाजे पर दोनों हाथ लगाकर खड़ी हो जाती हैं।

 

महेंद्रगढ़ जिले की बात करें तो यहां पर 16 गाड़ियां उपलब्ध करवाई हुई हैं। ये गाड़ियां अपने-अपने एरिया में तैनात रहती हैं और जैसे ही डायल 112 पर कोई शिकायत पहुंचती है तो संबंधित एरिया की गाड़ी के इंचार्ज को सूचना मिल जाती है। सूचना मिलते ही तुरंत ये गाड़ी बताए हुए घटनास्थल पर कुछ मिनटों में ही पहुंच जाती है। जिले में अभी तक 28 हजार 16 शिकायतें डायल 112 पर इस साल आ चुकी हैं।

हर महीने औसतन 2335 शिकायतें इस नंबर पर आ रही हैं। यदि इन गाड़ियों के लिहाज से औसत निकाला जाए तो हरेक गाड़ी ने इस साल अभी तक 1751 शिकायतों पर पहुंच बनाई है। ये गाड़ियां हर माह करीब 145 शिकायतों पर पहुंच बना रही हैं और प्राथमिक तौर पर फरियादी को राहत देने का कार्य कर रही हैं। हालांकि यह बात अलग है कि हर शिकायत के बाद ही एफआइआर दर्ज होती है और इसके बाद कार्रवाई में समय लग जाता है।

जनवरी 2120

फरवरी 2130

मार्च 2346

अप्रैल 2584

मई 2753

जून 2673

जुलाई 2679

अगस्त 2879

सितंबर 3151

अक्टूबर 3182

नवंबर 2982

दिसंबर अब तक 1719

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *