• Fri. Sep 4th, 2026

भीम पुरस्कार के लिए आवेदन आगामी 28 फरवरी तक

Byalakhharyana@123

Feb 22, 2023

alakh haryana news  झज्जर, 22 फरवरी। आजादी अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा खेल विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 (खेल उपलब्धि दिनांक एक अप्रैल 2017 से इकत्तीस मार्च 2021) तथा वर्ष  2022-23 (खेल उपलब्धि दिनांक एक अप्रैल 2018 से इकत्तीस मार्च 2022) की अवधि में भीम अवार्ड प्रदान करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं।  जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि पात्र खिलाड़ी इस अवधि के दौरान प्राप्त की गई खेल उपलब्धियों के आधार पर आवेदन पूर्ण रूप से भरकर जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय झज्जर में 28 फरवरी तक जमा करवा सकते हैं। डीएसओ ने स्पष्ट किया कि अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त होने वाले भीम पुरस्कार के आवेदन पत्रों पर कोई विचार नही किया जाएगा । आवेदन पत्र विभाग की वेबसाईट  www.haryanasports.gov.in  पर उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *