• Sun. Aug 23rd, 2026

160 लेक्चरर की नौकरी समाप्त करने के फैसले के खिलाफ एसोसिएशन का विरोध

Byalakhharyana@123

Feb 21, 2025
PGT Mathematics subject knowledge test will be held again in Haryana, High Court rejected HPSC's appeal The way is clear for recruitment on 315 posts, new advertisement will be issued soonPGT Mathematics subject knowledge test will be held again in Haryana, High Court rejected HPSC's appeal The way is clear for recruitment on 315 posts, new advertisement will be issued soon

हरियाणा के उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के कॉलेजों में कार्यरत 160 एक्सटेंशन लेक्चरर्स को नौकरी से हटाने के फैसले के खिलाफ हरियाणा कांट्रैक्चुअल कॉलेज टीचर एसोसिएशन (HCCTA) ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदेशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में लगभग 2,000 एक्सटेंशन लेक्चरर्स कार्यरत हैं, जिनमें से 160 को 18 फरवरी को जारी आदेश के तहत अयोग्य करार देकर नौकरी से हटा दिया गया

यूजीसी के आदेश का हवाला देकर हटाए गए लेक्चरर

एसोसिएशन के प्रधान रामपाल ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में बताया कि UGC ने 16 जनवरी को राजस्थान के तीन निजी विश्वविद्यालयों—ओपीजेएस, सनराइज और सिंघानिया विश्वविद्यालय को 2025-2030 तक पीएचडी डिग्री देने से प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि, यूजीसी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि पहले से दी गई पीएचडी डिग्रियां अमान्य मानी जाएंगी या नहीं। इसी आधार पर हरियाणा सरकार ने 18 फरवरी को स्पीकिंग ऑर्डर जारी कर 160 एक्सटेंशन लेक्चरर्स को बर्खास्त कर दिया

सिर्फ एक्सटेंशन लेक्चरर्स पर कार्रवाई क्यों?

एसोसिएशन का कहना है कि इन यूनिवर्सिटीज से पीएचडी करने वाले कई लोग नियमित असिस्टेंट प्रोफेसर, एडेड कॉलेजों, प्राइवेट यूनिवर्सिटीज और अन्य सरकारी पदों पर कार्यरत हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ एक्सटेंशन लेक्चरर्स पर ही की गई। इस फैसले को पक्षपातपूर्ण बताते हुए एसोसिएशन ने इसे चुनौती देने का ऐलान किया है।

सरकार से बातचीत और आंदोलन की तैयारी

एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और उच्च शिक्षा निदेशक राहुल हुड्डा से मुलाकात कर अपनी बात रखी है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि वे सभी संभावित पहलुओं पर विचार कर रहे हैं और जल्द ही बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

इस मौके पर चरण सिंह ग्रोवर, संदीप कुमार, डॉ. सोनू रानी, डॉ. नेहा, डॉ. राकेश, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. राहुल, डॉ. दीपक सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *