• Sun. Sep 6th, 2026

Haryana STF, हमला कर असलहा लूटने के आरोप, 6 गिरफ्तार

Haryana STF, शामली जिले के केरटू गांव के ग्रामीणों ने कथित तौर पर हरियाणा पुलिस के विशेष कार्यबल (STF) पर हमला कर उनके असलहे लूट लिये। पुलिस ने इस संबंध में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (शामली) अभिषेक ने बताया कि 21 नामजद समेत 40 लोगों के खिलाफ हत्‍या के प्रयास, हमला, आपराधिक बल प्रयोग समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

इस बीच छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और लूटी गई पिस्तौल और दस कारतूस बरामद किए गए हैं और बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Ranchi, नौकरियों में 100 फीसदी आरक्षण की मांग, युवाओं का प्रदर्शन

हरियाणा पुलिस की एसटीएफ की एक टीम 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी जबरुद्दीन को गिरफ्तार करने के लिए केरटू गांव गई थी। केरटू गांव में आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया और हमला कर गिरफ्तार आरोपी को पुलिस टीम से छुड़ा लिया। पुलिस ने कहा कि तीन घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *