• Mon. Sep 7th, 2026

Gurugram, घर में अकेली लड़की से जबरन दुष्कर्म, मामला दर्ज

Gurugram, हरियाणा के गुरुग्राम में घर में अकेली रहने पर लड़की से जबरन घुसकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।  इस घटना के बाद लड़की के पिता ने मामला दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया कि पिता द्वारा की गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी उसकी 16वर्षीय बेटी का गत दो साल से पीछा कर रहा था। मौका मिलते ही वह को एक बजकर करीब 30 मिनट पर वह घर में जबरन दाखिल हो गया और किशोरी से दुष्कर्म किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, घटना के समय वह शहर से बाहर थे।

Ranchi, नौकरियों में 100 फीसदी आरक्षण की मांग, युवाओं का प्रदर्शन

पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुरुग्राम सेक्टर-50 थाना में सुसंगत घाराओं और पॉक्सो अधिनियम की धारा- 12 और चार के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

सेक्टर-50 पुलिस थाना के थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया, प्राथमिकी दर्ज कर घटना की सत्यता की जांच की जा रही है। पीड़िता की चिकित्सीय जांच कराई गई और भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-164 के तहत किशोरी का बयान दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *