• Tue. Aug 25th, 2026

भारत-पाक तनाव के बीच सख्त सुरक्षा अलर्ट: राजस्थान में मेडिकल स्टाफ की छुट्टियां रद्द, चंडीगढ़ में स्कूल बंद, पाक हमले नाकाम

Byalakhharyana@123

May 8, 2025
सीजफायर तोड़ा तो जवाब करारा होगा: ऑपरेशन सिंदूर में 100 आतंकी ढेर, 40 पाक सैनिक मारे गए; भारत के 5 जवान शहीदसीजफायर तोड़ा तो जवाब करारा होगा: ऑपरेशन सिंदूर में 100 आतंकी ढेर, 40 पाक सैनिक मारे गए; भारत के 5 जवान शहीद

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के बाद भारत अलर्ट मोड में; 6 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद, OTT से पाक कंटेंट हटाने के आदेश

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार और राज्य प्रशासन ने चौतरफा सुरक्षा इंतज़ाम कड़े कर दिए हैं। राजस्थान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए चिकित्सा विभाग के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही सीमावर्ती छह जिलों में स्कूल और कॉलेज बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

राजस्थान के निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ. रविप्रकाश शर्मा ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि सभी डॉक्टर, नर्सिंग और पैरामेडिकल स्टाफ तत्काल प्रभाव से ड्यूटी पर उपलब्ध रहें। सभी कर्मचारियों को मुख्यालय नहीं छोड़ने और अपने मोबाइल हर वक्त चालू रखने को कहा गया है। सभी अस्पतालों को इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, चंडीगढ़ में भी सैन्य ठिकानों के आसपास के सभी स्कूलों को 10 मई तक बंद कर दिया गया है। खास तौर पर एयरफोर्स स्टेशन और एयरपोर्ट के आसपास के स्कूलों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश है। प्रशासन ने स्कूल प्रिंसिपलों को निर्देश दिए हैं कि वे माता-पिता को बच्चों को खुद स्कूल से लाने के लिए सूचित करें।

बीती रात पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमले की कोशिशें की गईं, जिसमें जम्मू, श्रीनगर, पठानकोट, अमृतसर, जालंधर, भुज जैसे सैन्य ठिकाने निशाने पर थे। लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तानी डिफेंस सिस्टम को तबाह कर जवाबी कार्रवाई की। भारत ने पाकिस्तान के राडार सिस्टम को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया है।

इस बीच सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सभी OTT और मीडिया प्लेटफॉर्म्स को आदेश दिया है कि वे पाकिस्तान निर्मित वेब सीरीज़, फिल्में, गाने और अन्य डिजिटल कंटेंट को भारत से तुरंत हटाएं। सरकार का कहना है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनज़र किसी भी पाकिस्तानी प्रचार को भारत में अनुमति नहीं दी जा सकती।

जालंधर में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए सख्त पाबंदियां लगाई गई हैं। शादी समारोहों में डीजे, ढोल, एम्पलीफायर पर रोक है और नियम तोड़ने पर साउंड सिस्टम जब्त किए जाएंगे। यह आदेश 5 जुलाई तक लागू रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *