• Sun. Sep 6th, 2026

BJP की फर्जी ID बना DGP किया ईमेल, पूर्व मंत्री ग्रोवर के फर्जी साइन कर सिपाही के तबादले के दिए आदेश, मामला दर्ज

BJP's fake ID was made by DGP, former minister Grover's fake sign was given to transfer the soldier, case registeredBJP's fake ID was made by DGP, former minister Grover's fake sign was given to transfer the soldier, case registered

रोहतक ,अलख हरियाणा डॉट कॉम || हरियाणा के पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर के फर्जी हस्ताक्षर कर एक सिपाही की बदली करवाने का मामला सामने आया है। बदली के लिए अर्जी BJP की फर्जी ईमेल आईडी से हरियाणा DGP की ऑफिशियल मेल आईडी पर गई। इस संदेह होने पर इसकी पड़ताल की तो मामला फर्जी निकला। इसके बाद रोहतक के आर्य नगर थाना में दर्ज मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में सिपाही प्रीतम सिंह को शिकायतकर्ता बनाया है।

ट्रांसफर नोट वाले ईमेल को लेकर जब पुलिस अधिकारियों ने पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के कार्यालय से कंफर्म किया तो वहां इस तरह के किसी लेटर भेजने की बात को न भेजने की बात सामने आई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों के कान खड़े हो गए। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस पर लेटर भेजने का आरोप है वह शख्स भिवानी के जिले खरखुर्द गांव का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। आरोपी को IT एक्सपर्ट बता जा रहा है और इसी तरह के कामों में लिप्त बताया जा रहा है।

पुलिस को दी शिकायत में पूर्व मंत्री के फर्जी साइन वाला इमेल हरियाणा पुलिस की ऑफिशियल मेल आईडी पर भेजा गया। जिसमें रोहतक के कलानौर थाने में तैनात कॉन्स्टेबल प्रीतम के नूंह जिले के फिरोजपुर जकीरा थाने में ट्रांसफर करने के आदेश ‌दिए गए हैं। ये लेटर bjpnamosangh@gmail.com से DGP, Haryana (police@hry.nic.in) पर भेजा गया।- ADGP लॉ एंड ऑर्डर नवदीप विर्क

https://www.youtube.com/watch?v=Bh44wjmFaVs&t=176s

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *