• Tue. Aug 25th, 2026

अंबाला में डेंगू का प्रकोप, सामने आए 471 मामले, 8500 लोगों को मिला नोटिस

हरियाणा के अंबाला में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार शाम तक डेंगू के 471 मामले सामने आए है। लोगों के घरों में लारवा मिलने पर 8500 लोगों को नोटिस भी दिया गया है। वहीं लगातार फॉगिंग न होने की भी बात सामने आ रही है। विभाग का कहना है कि नोटिस मिलने पर 48 घंटे में लारवा को खाली करना होता है। अगर बात करें नगर निगम की तो निगम द्वारा खाली प्लाटों से पानी निकालने को लेकर 15 लोगों को नोटिस दिए गया है।

छत्तीसगढ़, दो दिवसीय दौरे पर आज से राहुल गांधी और जेपी नड्डा, रैलियों में होगा लोगों का जुटान

मेयर शक्ति रानी शर्मा का कहना है कि उनको फॉगिंग का शेड्यूल अधिकारियों ने नहीं दिया। जबकि नगर निगम अधिकारी सभी वार्डों में एक बार फॉगिंग करने की बात कह रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लार्वा चेकिंग के लिए जिले में 20 टीमों को कार्य सौंपा है।  घरों में लारवा मिलने पर अभी तक टीम 8500 लोगों को नोटिस दे चुकी है। टीम लगातार घर-घर जाकर सर्वे कर रही हैं। नगर निगम को फॉगिंग के लिए स्वास्थ्य विभाग दवाई दे रहा है।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *