• Sun. Sep 6th, 2026

हरियाणा में नकली नोटों का जाल: प्रिंटिंग डिजाइनर निकला मास्टरमाइंड, 6 गिरफ्तार, 7.64 लाख की फर्जी करंसी बरामद

Byalakhharyana@123

Apr 5, 2025
Fake currency racket in Haryana: Printing designer turns out to be mastermind, 6 arrested, fake currency worth Rs 7.64 lakh recoveredFake currency racket in Haryana: Printing designer turns out to be mastermind, 6 arrested, fake currency worth Rs 7.64 lakh recovered

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच बड़खल ने फरीदाबाद में नकली नोटों का जाल बिछाने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने मास्टरमाइंड सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 7 लाख 64 हजार रुपये के नकली 500-500 के नोट, लैपटॉप, प्रिंटर और नकली नोट छापने में इस्तेमाल होने वाली डाई बरामद की गई है।

पंजाब में छपते थे नकली नोट, फरीदाबाद में होते थे इस्तेमाल
ACP क्राइम अमन यादव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने पहले दो आरोपियों योगेश और विष्णु को फरीदाबाद से पकड़ा। इनसे 1.94 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में इन दोनों ने पंजाब निवासी शुभम, प्रगट और सौरव के नाम बताए। तीनों को बाद में पंजाब से दबोच लिया गया।

प्रिंटिंग प्रेस डिजाइनर निकला मास्टरमाइंड
पूछताछ में गिरोह के असली मास्टरमाइंड की पहचान राजेश उर्फ बबलू के रूप में हुई, जो एक प्रिंटिंग प्रैस डिजाइनर है। नकली नोट बनाने का आइडिया भी उसी के दिमाग की उपज थी। वह पंजाब में नकली नोट छापता था, जबकि फरीदाबाद में मौजूद उसके साथी इन्हें शराब के ठेकों, पेट्रोल पंपों और छोटी दुकानों पर चलाते थे।

बाजार में पहले ही चल चुके हैं हजारों के नकली नोट
पुलिस के अनुसार आरोपी अब तक 500-500 रुपये के करीब 6000 नकली नोट बाजार में चला चुके हैं। फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच ने गिरोह के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है और मास्टरमाइंड के पास से नोट छापने का पूरा सेटअप भी जब्त कर लिया गया है।

आगे भी हो सकती हैं गिरफ्तारियां
ACP अमन यादव ने बताया कि मामले की तहकीकात जारी है और जल्द ही गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह गिरोह बड़ी साजिश के तहत नकली करंसी बाजार में उतार रहा था, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर इसे नाकाम कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *