• Fri. Sep 11th, 2026

Gurugram, खुद को PMO अधिकारी का रिश्तेदार बता की अभद्र टिप्पणी

gurugram

Gurugram में पुलिस ने एक व्यक्ति को कथित तौर पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के एक अधिकारी के रिश्तेदार के रूप में खुद को पेश कर अभद्र टिप्पणी करने और एक थाना प्रभारी (एसएचओ) को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सत्यप्रकाश आर्य उर्फ सिद्धार्थ के रूप में हुई है। पुलिस ने आर्य को सेक्टर-58 गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-65 थाना गुरुग्राम के एसएचओ सुधीर कुमार को शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात उनके आधिकारिक मोबाइल नंबर पर एक फोन कॉल आया और फोन करने वाले ने खुद को पीएमओ के एक उच्च अधिकारी का रिश्तेदार बताया और पूछा उसे सेक्टर-65 थाना क्षेत्र स्थित ब्योब (अगाथा) में नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा।

लेकिन एसएचओ ने आरोपी को ब्योब के परिसर में मुफ्त प्रवेश दिलाने में मदद करने से इनकार कर दिया। इसके बाद कॉल करने वाले ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नाम पर एसएचओ पर दबाव बनाना शुरू कर दिया और कहा कि वह पीएमओ में तैनात एक उच्च अधिकारी का रिश्तेदार है और एसएचओ को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-65, गुरुग्राम में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

सोनीपत में युवक की 5 गोली मार कर हत्या ? बदमाश फरार

गुरुग्राम के एसीपी (क्राइम) प्रीत पाल सांगवान ने कहा कि जांच के दौरान, एसएचओ ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-18 स्थित एक निजी कंपनी में टेलीकॉलर के रूप में काम करता है। वह अपने साथियों के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-65 थाना क्षेत्र स्थित ब्योब गया था और बिना कोई प्रवेश शुल्क चुकाए बार में घुसकर उक्त अपराध को अंजाम दिया था।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *