• Sun. Aug 30th, 2026

Haryana, आयुष्मान भारत योजना के लिए वार्षिक आय सीमा बढ़ी

Haryana, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत वार्षिक आय सीमा 1.8 लाख रुपये से बढ़ा कर तीन लाख रुपये कर दी।

उनके इस कदम का उद्देश्य योजना के तहत राज्य में लाभार्थियों की संख्या बढ़ाना है। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि खट्टर ने यमुनानगर जिले के बाकना गांव में जन संवाद कार्यक्रम के दौरान यह घोषणा की।

INSO के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी

खट्टर ने कहा कि इस घोषणा के साथ राज्य में आठ लाख और परिवारों को इसका लाभ मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ आयुष्मान भारत चिरायु हरियाणा योजना के तहत कुल लाभार्थी परिवारों की संख्या बढ़ कर 38 लाख पहुंच जाएगी।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *