• Sun. Sep 13th, 2026

Haryana, फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड, पॉलिसी रिफंड करवाने के बहाने बनाते थे शिकार

fake-call-centre

Haryana, हरियाणा के जींद जिला पुलिस ने छापेमारी कर फर्जी काल सेंटर का भंडाफोड किया है। पुलिस ने अंतरराज्यीय ठग गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल फोन, 30 सिम कार्ड, एक लैपटाप बरामद किये हैं।

पुलिस उपाधीक्षक संदीप धनखड़ ने बताया कि हरिगढ़ गांव की सीमा ने 18 अगस्त को साइबर पुलिस को शिकायत मिली थी, जिसमें कहा गया कि 21 जुलाई को आईआरडीए में अधिकारी बताते हुए एक व्यक्ति ने उसे फोन कर पॉलिसी रिफंड करवाने का आश्वासन दिया था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सीमा से कुछ फार्म भरवाए और फिर उसके 30 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।

पुलिस की जांच में नोएडा के सेक्टर 62 में फर्जी काल सेंटर चलने का पता चला, जिसके बाद पुलिस ने इस काल सेंटर में काम करने वाले लक्ष्य, अमन कुमार, दीपा, डोली, वशिका, निशा और फिजा को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरोह का सरगना सौरभ पुलिस की पकड से बाहर है।

Haryana, हजारों फर्जी कंपनी बनाने के आरोपियों के घर नोटिस चस्पा

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया की गिरोह गुगल पर विभिन्न हेल्प लाइनों पर अपना नंबर डाले हुए था तथा जब कोई व्यक्ति अपनी जरूरत के अनुसार सहायता मांगता था तो वह उसे ठगी का शिकार बनाता था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को पुलिस ने अदालत मे पेश कर एक आरोपित लक्ष्य को पांच दिन के रिमांड पर लिया है जबकि छह सदस्यो को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *