• Thu. Sep 3rd, 2026

हरियाणा सरकार देगी विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी, सीएम सैनी ने की घोषणा

हरियाणा सरकार देगी विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी, सीएम सैनी ने की घोषणाहरियाणा सरकार देगी विनय नरवाल के परिवार को 50 लाख रुपये और सरकारी नौकरी, सीएम सैनी ने की घोषणा

सीएम नायब सिंह सैनी ने की घोषणा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के हमले में शहीद हुए नेवी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार को हरियाणा सरकार 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को यह घोषणा करते हुए कहा कि विनय नरवाल के माता-पिता परिवार के किसी भी सदस्य को चुन सकते हैं, जिसे सरकार की नीति के अनुसार नौकरी दी जाएगी।

हनीमून पर गए थे विनय नरवाल, अगले ही दिन हुआ हमला

26 वर्षीय लेफ्टिनेंट विनय नरवाल हाल ही में, सात दिन पहले ही, गुरुग्राम निवासी हिमांशी नरवाल के साथ विवाह बंधन में बंधे थे। शादी के बाद 21 अप्रैल को दोनों हनीमून मनाने के लिए जम्मू-कश्मीर के पहलगाम पहुंचे थे। लेकिन पहलगाम पहुंचने के अगले ही दिन यानी 22 अप्रैल को आतंकियों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में विनय नरवाल की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई।

26 नागरिकों की भी गई जान

इस भीषण आतंकी हमले में सिर्फ लेफ्टिनेंट विनय नरवाल ही नहीं, बल्कि कुल 26 अन्य निर्दोष नागरिकों की भी जान चली गई। हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया और एक बार फिर से कश्मीर में सुरक्षा हालातों को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

सरकार का कड़ा संदेश

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार शहीदों और उनके परिवारों के सम्मान और भरण-पोषण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। सरकार उनके परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *