• Mon. Sep 14th, 2026

Haryana, खाप पंचायतें कर रहीं जागरुक, चला रही नशे के खिलाफ अभियान

concept image

Haryana, हरियाणा में कई खाप पंचायतें मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के खिलाफ जागरुकता अभियान चला रही हैं। साथ ही ग्रामीण इलाकों में लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में भी जागरुक कर रही हैं।

एक प्रमुख खाप नेता ने कहा कि कई खाप पंचायतें मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान में शामिल हैं क्योंकि उन्हें आशंका है कि यह समस्या पड़ोसी राज्य पंजाब की तरह हरियाणा में भी फैल सकती है।

‘सर्व जातीय कंडेला खाप’ के प्रधान टेकराम कंडेला ने कहा, ‘‘हमारी खाप और रोहतक, सोनीपत, जींद, हिसार एवं अन्य जगहों पर कई अन्य खाप पंचायतें मादक पदार्थों के खतरे के खिलाफ अभियान चला रही हैं। हम सभी लोगों, खासकर युवाओं को मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरुक करते हैं और नशे की लत को रोकने का प्रयास करते हैं।

Haryana, रेंजर भर्ती में महिलाओं की छाती नापने के नियम पर विवाद

उन्होंने यह भी कहा कि जब वे गांवों में पंचायतें आयोजित करते हैं तो वे लोगों को पर्यावरण से संबंधित मुद्दों पर भी जागरुक करते हैं। कंडेला ने कहा, ‘‘हम जैविक खेती को भी बढ़ावा देते हैं।

पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ एवं अवैध मानव तस्करी रोधी दिवस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला में एक कार्यक्रम में ‘‘नशा मुक्त हरियाणा’’ अभियान शुरू किया था। खट्टर ने कहा था कि अभियान के तहत एक नया कार्य बल गठित किया जाएगा।

By Alka

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *